• मनोरंजन
  • Shahrukh Khan: शाहरूख खान ने बिग बी से मांगी माफी

    Amitabh Shahrukh jpg

    ई रेडियो इंडिया

    शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बड़े पर्दे पर जब भी इनकी एंट्री होती है तो फैंस सीटियों और तालियों से इनका स्वागत करते हैं। दोनों ही दिग्गज एक दूसरे को काफी पसंद भी करते हैं। वहीं अमिताभ और शाहरुख के कई किस्से भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। बात करें अगर शाहरूख खान की तो उनके मन में जो भी आता है वह उसे बोलने से कभी नहीं हिचकिचाते और अपने इसी बेबाक अंदाज के लिए वो जाने भी जाते हैं।

    लेकिन क्या आप जानते है कि एक बार शाहरुख ने अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके लिए उन्हें बिग बी से माफी मांगनी पड़ी थी और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि यह सब ऑन कैमरा हुआ था। दरअसल, शाहरुख से एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ की महानता को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि वो ग्रेटेस्ट हो सकते हैं लेकिन मैं ग्रेटेस्ट से थोड़ा बेहतर हूं। इसके बाद जब दोबारा से शाहरुख उसी मीडिया हाउस को इंटरव्यू देने पहुंचे तो उनके सुर बदल गए। उनसे जब फिर से इस मसले पर बात की तो उन्होंने पलटी मार दी और उन्होने कहा कि उस समय बचपना था और बचपन में ऐसी बातें हर कोई कर देता है। बच्चा समझ कर माफ कर दें।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 min