• देश
  • राजनीति
  • संयुक्त संसदीय समिति में शामिल होंगे शरद पवार!

    Sharad Panwar

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार की पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक पर विचार के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में पवार की पार्टी शामिल होगी।

    गौरतलब है कि बहुत इंतजार के बाद कांग्रेस ने सोमवार को ऐलान किया कि वह जेपीसी में शामिल नहीं होगी। उसने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट पार्टियों के दबाव में यह फैसला किया। इन पार्टियों ने पहले ही जेपीसी के बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस पहले चाहती थी कि विपक्ष जेपीसी में शामिल हो लेकिन अंत में वह दूसरी पार्टियों के साथ गई।

    कांग्रेस जब जेपीसी में शामिल होने के पक्ष में थी तो शरद पवार ने उसका साथ दिया था। पवार का कहना था कि जेपीसी में शामिल होकर विपक्ष अपनी बात रख सकता है और कुछ चीजों को बदलवा सकता है। जब कांग्रेस ने पवार की बात मानने की बजाय दूसरी पार्टियों के फैसले का समर्थन किया तो पवार अलग हो गए।

    बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के फैसले के साथ नहीं जा रहे हैं। उनकी पार्टी जेपीसी में शामिल होगी। इससे ऐसा लग रहा है कि सरकार अब कांग्रेस और दूसरी बड़ी विपक्षी पार्टियों के बगैर भी जेपीसी का गठन करा देगी। ध्यान रहे पवार की बेटी सुप्रिया सुले ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश भेजे गए डेलिगेशन का हिस्सा थीं और उन्होंने सरकार का खूब बचाव किया था।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min