• धर्म
  • अक्टूबर में इस दिन से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्र, जाने शुभ मुहूर्त

    Navratre

    देवी मां के भक्तों को नवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। नवरात्रि में दुर्गा माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घर में कलश स्थापना, घटस्थापना करते हैं। नवरात्रि के दौरान पंडाल से लेकर घर और मंदिरों में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि साल में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। पौष-माघ,चैत्र,आषाढ़ और अश्विन महीने में नवरात्रि आते हैं। पौष और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। चैत्र और आश्विन में आने वाली नवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आश्विन महीने से शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए इस माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

    शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि और मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ 3 अक्टूबर मध्यरात्रि 12 बजकर 18 मिनट पर होगी। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा समाप्त 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर होगी। बता दें कि शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। तो इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को हो रही है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को होगा। इसी दिन दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाएगी।

    घटस्थापना 2024 शुभ मुहूर्त

    घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। भक्तों को घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटा 6 मिनट का समय मिलेगा। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त का आरंभ सुबह 11 बजकर 46 मिनट से होगा, जिसका समापन दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर होगा।

    शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर

    • नवरात्रि का पहला दिन, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा- 3 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी- 4 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा- 5 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा- 6 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का पांचवां दिन (पंचमी)- मां स्कंदमाता- 7 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का छठा दिन (षष्ठी)- मां कात्यायनी- 8 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का सातवां दिन (सप्तमी)- मां कालरात्रि- 9 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का आठवां दिन (अष्टमी)- मां महागौरी- 10 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का नौवां दिन (नवमी)-मां सिद्धिदात्री- 11 अक्टूबर 2024
    • नवरात्रि का दसवां दिन- नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा- 12 अक्टूबर
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins