• मनोरंजन
  • Shilpa Shetty ने अपने पति Raj Kundra को लेकर खोला बड़ा राज

    shilpa

    नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक रिएलिटी टीवी शो के सेट पर यह कहा कि उनके पति गाना नहीं गा सकते हैं। यह किस्सा ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट का है, जिसमें शिल्पा बतौर जज की भूमिका में हैं। इसके एक आगामी एपिसोड में मशहूर गायक कुमार सानू को गेस्ट जज के तौर पर देखा जाएगा और इसी एपिसोड में शिल्पा यह कहती हुई नजर आएंगी कि उनके पति राज कुंद्रा को गाना गाने नहीं आता है।

    • कुमार सानू ने गाए गाने
    • एपिसोड में प्रतिभागियों को कुमार सानू के नब्बे के दशक के हिट गानों पर डांस करते देखा जाएगा. इसके अलावा, गायक पुरानी यादों को ताजा करते हुए खुद भी अपने दो-चार गाने गाएंगे।

    राज कुंद्रा को नहीं आता गाना
    इस दौरान शिल्पा कुमार सानू से रिक्वेस्ट करती हैं कि वह फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ से ‘वह तो है अलबेला’ गाने को गाए, क्योंकि यह उनके पति के पसंदीदा गानों में से एक है। शिल्पा कहती हैं, ‘राज परफेक्ट हैं, लेकिन उन्हें गाना गाने नहीं आता है. जिस पल उन्होंने इस गीत को गाने की कोशिश की थी, तब मैंने समझ लिया था कि गाना गाना उनके बस का नहीं है । अब मैं उम्मीद करती हूं कि वह जान जाएंगे कि गाना आखिर गाते कैसे हैं।

    पहली बार कुमार सानू ने किया ये काम
    इधर कुमार सानू ने भी कहा कि वह ये सभी गाने पहली बार किसी रियलिटी शो में गा रहे हैं. इस गाने के बाद वह कहते हैं, ‘मैं राज कुंद्रा से कभी नहीं मिला, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह कितने भी अच्छे या बुरे गायक क्यों न हो, जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins