• सुल्तानपुर
  • शहीद सैनिकों को नमन कर किया श्रमदान सम्पन्न

    Shramdaan completed by paying homage to the martyred soldiers

    सुलतानपुर। पूरे देश को झकझोर देने वाली दुखी कर देने वाली दुर्घटना जिसमे देश के प्रथम सीडीएस सहित तेरह सैनिक शहीद हो गए से गोमती मित्र मंडल परिवार भी बहुत दुखी है और रविवार का साप्ताहिक श्रमदान उन्हीं शहीद सैनिकों को समर्पित करते हुए माँ गोमती के तट पर दो मिनट का मौन रखा व शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जयकारों से पूरे तट परिसर को गुंजायमान कर दिया। युवा गोमती मित्र युवराज सिंह कहते हैं कि हम युवा उन सैनिकों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि परिवार हर वर्ष आठ दिसंबर को सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रतन कसौंधन, आयुष सोनी, अंश रावत, अरुण, आदित्य गिरी, दीपू पहलवान, राज, लकी, दिव्यांश, वासू, अर्जुन यादव, अभय, दाऊजी, रामेंद्र प्रताप सिंह राणा, संतोष सैनी, संतोष अग्रहरि, अजय सिंह, दिनकर सिंह, अजय वर्मा, आमोद सिंह, सुवेद् वीर सिंह आदि।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 min