• देश
  • फीचर्ड
  • तो ये बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान

    तो ये बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान

    स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं और भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए. बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्व कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वह दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प हैं. भारत जब घरेलू धरती पर सीरीज में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल की शानदार बानगी पेश की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं. आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins