• उत्तर प्रदेश
  • Soch Apki Hamari Club Foundation ने लांच किया बैनर

    Soch Apki Hamari Club Foundation ने लांच किया बैनर
    • मुरादाबाद संवाददाता

    Soch Apki Hamari Club Foundation ट्रस्ट, मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश द्वारा अपना पहला बैनर लांच किया गया। क्लब अध्यक्ष ललित सैनी ने हमे बताया कि ” सोच-आपकी हमारी ” यह नाम बहुत लंबे समय से उनके मन मे चल रहा था। एक आम आदमी की सोच को समाज के दूसरे लोंगो के बीच मे लाने का प्रयास है, इसी प्रयास के चलते व समाज में हिंदी साहित्य जगत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक हिंदी सामाजिक पत्रिका ” सोच-आपकी हमारी ” की शुरआत की गई। जिसके माध्यम से समाज में घटने वाली प्रत्येक घटना पर एक आम आदमी की सोच को समझने की कोशिश की गई।

    साथ ही समाज मे अशिक्षित,बेरोजगार, पुरुष, महिलाएं या बच्चे सभी को ” सोच-आपकी हमारी क्लब फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से उनको उचित शिक्षा एवं रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत (हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का जो सपना है) का निर्माण करने में सहयोग प्रदान करना है। शिक्षित भारत- विकसित भारत यही सपना है।

    Soch Apki Hamari Club Foundation के पदाधिकारियों ने क्या कहा

    साथ उपस्थित क्लब के अन्य पदाधिकारी (सचिव) मिसेज आस्था त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रजनी सैनी, कॉर्डिनेटर श्री अमित अग्रवाल एवं चरन सिंह सैनी सभी का प्रसन्नता व जोश के साथ एक ही कहना है कि सोच-आपकी हमारी केवल एक नाम नही बनकर रहेगा, जिस उद्देश्य से पत्रिका व क्लब की स्थापना की गई है, उसका पूरी तरह से निर्वहन किया जाएगा। सोच-आपकी हमारी हर घर तक पहुँचे हर घर से एक व्यक्ति का भी साथ मिले, सबकी सोच मिले तो सब मिलकर देश में फैली अशिक्षा, बेरोजगारी, व अन्य कुरीतियों का अंत सहजता से कर सकते हैं।
    आत्म निर्भर भारत का निर्माण ही सोच-आपकी हमारी क्लब फाउंडेशन ट्रस्ट का सपना व सोच है जिसको धरातल पर लाना है।

    हम होंगे कामयाब एक दिन
    मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins