Report by : Neha Singh
Published at :
सपा का पल्लवी पटेल की पार्टी से टूटा गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपना दल कमेरावादी से गठबंधन चलने की बात को नकार दिया। अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि 2022 में कमेरावादी से गठबंधन था, 2024 में नहीं है।
अखिलेश यादव के बयान के कुछ मिनटों पहले ही अपना दल कमेरावादी की नेता व विधायक पल्लवी पटेल ने कुछ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा कर दी। पल्लवी पटेल के गठबंधन से बागी चेहरे को देखकर अखिलेश यादव पहले से नाराज रहे है । इसी दौरान प्रेसवार्ता में अखिलेश से किये गये प्रश्न के उत्तर में उनकी ओर से गठबंधन टूटा हुआ बता दिया गया।
उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट, कौशांबी लोकसभा सीट और मिर्जापुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद पल्लवी पटेल ने कांग्रेस से सम्पर्क साधा हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व में बनाये गये आईएनडीआईए गठबंधन में अपना दल कमेरावादी शामिल है, जिसे पल्लवी अपना गठबंधन बता रही है। साथ ही पीडीए के दम पर सीटें जीतने का दावा भी कर रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›