• मेरठ
  • सपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की पहली सूची

    News Update Today

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर घमासान चल रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे, उसकी पहली सूची जारी कर दी। हालांकि सपा की यह सूची 9 अप्रैल को जारी होने वाली थी, लेकिन रविवार को ही सपा जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने यह सूची जारी कर दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद ही सपा के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

    वार्ड एक से पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पत्नी कुसुम सिद्धार्थ, वार्ड दो से जितेन्द्र गुर्जर, वार्ड चार से संदीप कुमार फिटकरी, वार्ड पांच से मौलाना राशिद कासमी, वार्ड छह से गौरव चौधरी, वार्ड सात से श्रीमती भारती वर्मा, वार्ड आठ से श्रीमती रीना कुमारी, वार्ड दस से शादाब मढियाई, वार्ड 12 से माजिद चौहान हर्रा, वार्ड 13 से अमित कुमार पुनिया, वार्ड 17 से नरेन्द्र पाल यादव, वार्ड 19 से विजय वाल्मीकि, वार्ड 20 से अनुज भडाना, वार्ड 22 से ओमपाल गुर्जर, वार्उ 32 से अरशद अली और वार्ड 33 से श्रीमती शंकुतला यादव के नामों की घोषणा की गई है।

    अच्छे लोगों को ही चुनें: मंजूर

    फलावदा। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में चल रहा है। वोट डालने की व्यवस्था पर संकट है। लोकतंत्र बचाने के लिए सही उम्मीदवार को चुन कर भेजे। सही उम्मीदवार का चयन सबके लिए बेहतर है। शनिवार की रात को सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने सहीम रिजवी के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि बिल को लेकर जनता कपड़े उतारने लगी लेकिन सरकार तीन कानून पर बात करने को तैयार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर रंजिश ने रखें। रंजिशे मिटाकर संगठित होकर सही उम्मीदवार का चयन करें। इससे समाज की भलाई है। उन्होंने सपा को किसानों मजदूरों की पार्टी बताया। इस मौके पर सरधना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के से पास निर्णायक संख्या में मुस्लिम वोटर होने के आधार पर मुस्लिम समाज से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी उठाई गई।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min