• बिहार
  • राजनीति
  • भाजपा-राजद विधायक के बीच विधानसभा के बाहर जोरदार बहस

    भाजपा-राजद विधायक के बीच विधानसभा के बाहर जोरदार बहस

    पटना। बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भाजपा विधायक कुंदन कुमार की राजद विधायक विजय मंडल से विधानसभा के बाहर जमकर बहस हो गई। इसी दौरान कुंदन सिंह ने यह सुझाव दे डाला कि आपलोग अब विधानसभा में कंडोम का प्रचार कराइए।

    राजद विधायक विजय मंडल और भाजपा विधायक कुंदन कुमार के बीच बहस की शुरुआत आरक्षण के मुद्दे को लेकर हुई। दोनों विधायक सदन से बाहर आए तो इसी मुद्दे पर एक दूसरे से बहस करते नजर आए। इस दौरान राजद विधायक ने आरोप लगाया कि मंडल कमीशन की सिफारिश लागू होने के बाद भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसका कुंदन कुमार ने प्रतिकार किया। दोनों के बीच जोरदार बहसबाजी खुले आसमान के नीचे होने लगी।

    इसी दौरान कुंदन कुमार ने कहा कि राजद विधायक विजय मंडल को कुछ जानकारी नहीं है। सच्चाई यह है कि वीपी सरकार द्वारा मंडल कमिशन की सिफारिश को लागू करते समय भाजपा ने समर्थन दिया था। जब भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार किया गया तब भाजपा सरकार से अलग हुई लेकिन राजद वाले गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के सेक्स ज्ञान प्रकरण पर कटाक्ष करते हुए राजद विधायक को कहा कि जाइये आपलोग अब विधानसभा में कंडोम का प्रचार कराइए।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min