• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • “सुरों की शाम सुभारती के नाम: 30 मार्च को गूंजेंगी ग़ज़लें”

    “सुरों की शाम सुभारती के नाम: 30 मार्च को गूंजेंगी ग़ज़लें”

    सुभारती विश्वविद्यालय में 30 मार्च को ‘शाम-ए-ग़ज़ल’, पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन देंगे प्रस्तुति

    मेरठ:
    स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में 30 मार्च 2026 को एक भव्य ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मंच कला विभाग और संगीत नाटक अकादमी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

    यह सुरमयी आयोजन सायं 5:30 बजे सत्यजीत रे सभागार, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में संपन्न होगा, जहां संगीत प्रेमियों को एक यादगार ग़ज़ल संध्या का अनुभव मिलेगा।

    पद्मश्री कलाकारों की खास प्रस्तुति

    इस खास मौके पर देश के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी से संगीत जगत में विशेष पहचान बनाई है और कई फिल्मों में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है।

    पोस्टर विमोचन और आमंत्रण

    कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज, ललित कला संकाय के डीन प्रो. पिंटू मिश्रा और मंच कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर द्वारा किया गया।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों और आम जनमानस से अपील की है कि वे इस खास ग़ज़ल संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

    संगीत प्रेमियों के लिए खास मौका

    यह आयोजन न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से भी जोड़ने का एक शानदार अवसर साबित होगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins