Report by : editor
Published at :
सुधीर पंवार बने अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अनुप्रिया पटेल जी ने बढ़ाया सुधीर पंवार का कद
  • सुधीर पंवार का मेरठ क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत

मेरठ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के अनुमोदन पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी के द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 9 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए मेरठ मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर सुधीर पंवार एडवोकेट की नियुक्ति की है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मेरठ जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार को उनकी कर्मठता निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने पर यह जिम्मेदारी दी गई है मेरठ परिक्षेत्र में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ व बागपत जनपद आते हैं।

सुधीर पंवार बने अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष

आज सर्किट हाउस के एनेक्सी रूम में अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को सर्वोपरि मानते हुए अपने पद का निर्वहन करेंगे बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर सुधीर पंवार का फूल मालाओं से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में अलका पटेल, कृपाल सिंह, वीरेंद्र चौधरी, बलीचंद पाल, दीपा लोधी, फौलाद कुरैशी, पवन वर्मा, राजू रौंदिया, यामीन खान,राजेंद्र यादव, गुलबीर जाटव,मनीष पटेल, पंकज वर्मा, रिंकू लोईया,दिनेश लोईया,शकुंतला,ज्योति त्यागी, जिले सिंह, शिव कुमार खटीक, गोविंद, डॉ सारा मलिक, जयकिशन कर्णवाल, बिट्टू, धर्मेंद्र कुमार, सुखपाल, सोनू मलियाना, ओम सिंह, गोपाल चौहान, हरभजन लोधी, सुनीता देवी, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›