• देश
  • भ्रष्टाचार में नगरपालिका अध्यक्ष को नगर विकास की दसवां नोटिस

    भ्रष्टाचार में नगरपालिका अध्यक्ष को नगर विकास की दसवां नोटिस
    • सुल्तानपुर || ई-रेडियो इंडिया

    हाईकोर्ट के कड़े रुख से नगर विकास में बढ़ी हलचल। नगर पालिका के भ्रष्टाचार अनियमितता व मनमाने पन के आरोपों से घिरी नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल व उनके पति अजय जयसवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें।

    प्रमुख सचिव नगर विकास के यहां से बुलावे की दसवीं नोटिस पहुंची सुल्तानपुर। राजस्व कर्मियों को जिलाधिकारी ने नोटिस तामिल कर वापस नगर विकास सचिव को सूचित करने के लिए दिए निर्देश। उच्च न्यायालय में अवमानना की नोटिस के बाद नगर विकास महकमे में मचा हड़कंप

    जनवरी के पहले सप्ताह में उच्च न्यायालय में होनी है अवमानना की सुनवाई। आगामी 6 जनवरी को नगर विकास कार्यालय पहुंचकर जवाब देने के लिए पँहुची नोटिस। लगातार नौ नोटिसो को अपने विभिन्न पत्रों के माध्यम से टाल कर भाग रही है नगरपालिका चेयरमैन बबिता जयसवाल। भाजपा शासन में हुई जांच में करोड़ों के भ्रष्टाचार की दोषी पाई गई है नगर पालिका चेयरमैन बबिता जयसवाल व उनके पति अजय जयसवाल।

    देखना यह है लगातार 9 नोटिसोंं से भाग रही बबिता जयसवाल व उनके पति अजय जयसवाल क्या इस बार फंसेगी नगर विकास के शिकंजे में। क्या संघ व भाजपा के पदाधिकारी एक बार फिर भ्रष्टाचारी चेयरमैन को बचाने की करेगे कवायद। जिला संगठन, सांसद मेनका गांधी, विधायक सूर्यभान सिंह समेत जिले के कद्दावर भाजपा नेता पालिका अध्यक्ष के आगे पड़े बौने।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 min