• उत्तर प्रदेश
  • स्वालंबन रैली का किया गया आयोजन

    चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट आफ स्पेशल एजुकेशन एवं एसबीएम स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वदार में विश्व दिव्यांग दिवस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रह है।

    विश्व दिवायांगता सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन | कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने किया उद्घाटन | दिव्यांगजनों की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

    चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट आफ स्पेशल एजुकेशन एवं एसबीएम स्पेशल स्कूल के संयुक्त तत्वदार में विश्व दिव्यांग दिवस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रह है।

    विश्व दिवायांगता सप्ताह के उपलक्ष्य मे दूसरे दिन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया।

    डॉ संजीव आर्य रैली को हरी झंडी दिखाते हुए बताया कि यह दिव्यांग सप्ताह दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं एवं उपलब्धियां का उत्सव मनाने के लिए है तथा डॉक्टर अशोक कुमार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवम् पुनर्वासन के लिए सन्देश दिया | विश्व दिवायांगता सप्ताह में संस्था में अगले दो दिन के कार्यक्रम बच्चों के खेलकूद तथा कल्चर एक्टिविटी प्रोग्राम होंगे |

    कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अशोक कुमार ने किया तथा इस मौके पर राहुल सिंह ,मनोज कुमार, अंकित मलिक, हिमांशी तोमर, काजल, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रहे |

    आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट स्पेशल एजुकेशन बड़ोद में स्किल डेवलपमेंट का कार्य भी किया जा रहा है जहां दिव्यांग जनों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी तथा उनका लाभ प्राप्त करने संबंधी सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

    इंस्टिट्यूट में समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं जिसकी वजह से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों में न केवल कॉलेज के प्रति समर्पण की भावना देखी जाती है बल्कि वह पूरी मेहनत के साथ अपनी शिक्षा संपन्न करते हुए दिखाई देते हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins