Report by : e Radio India
Published at :
परतापुर फैंटेसी वाटर पार्क में मौत पर डीएम ने बैठाई जांच परतापुर फैंटेसी वाटर पार्क में मौत पर डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की मौत के बाद मामला गरमाया
प्राथमिक उपचार नहीं मिलने से बिगड़ी हालात
एनओसी भी नहीं है, डीएम ने बैठाई जांच

मेरठ में वर्ल्ड वॉटर पार्क के अंदर वॉटर स्लाइडिंग कर समय बैंक मैनेजर की मौत हो गई। परिजनों ने पार्क के अंदर जमकर हंगामा किया। कहा-यहां पर कोई डॉक्टर ही तैनात नहीं है, बाहर से बुलाया। इसके बाद भी नहीं आया। मैनेजर वाटर स्लाइडिंग करते समय बेहोश होकर गिर गया था। साथ आए दोस्तों ने मैनेजर को पानी से बाहर निकालकर शोर मचा दिया। आरोप है कि फैंटेसी वाटर पार्क में डॉक्टर न होने के चलते मैनेजर सुभारती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस प्रकरण में डीएम ने जांच बैठा दी है, बताया जा रहा है कि वाटर स्लाइडिंग के दौरान किसी वस्तु से टकराकर मौत हुई थी और मौके पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। बैंक मैनेजर मोहित के दोस्त उसे बाईपास स्थित सुभारती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मैनेजर मोहित को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले पार्क में पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मृतक के परिवार वालों को शांत करने के बाद कार्यवाही की बात कही।

बताया जा रहा है कि वाटर पार्क में विभिन्न विभागों से एनओसी भी नही मिली है। यहां पर एमडीए, विद्युत विभाग, रेलवे से एनओसी लेना आवश्यक है इसके अलावा किसी भी आकस्मिक अवस्था से निबटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किया गया है।

वाटर पार्क में नहीं है डॉक्टर की तैनाती

बैंक मैनेजर मोहित के परिवार वालों का कहना था कि फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाटर पार्क मालिकों के खिलाफ थाने में शिकायत करेंगे परिवार वालों का कहना था कि रूलिग के हिसाब से वाटर पार्क में हर समय एमबीबीएस डॉक्टर होना भी जरूरी है। इस वाटर का पार्क में किसी डॉक्टर की तैनाती न होने के चलते मोहित की जान गई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›