• बिहार
  • जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश को तेजस्वी ने दी बधाई

    nitish kumar and tejaswi yadav jpg

    पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इसके लिए उनको बधाई।

    बिहार में जदयू-राजद के बीच जल्द ही फूट होने के भाजपा के दावों पर उन्होंने कहा कि महा गठबंधन का वोट बैंक ही देख लीजिए, कितना ज्यादा है। इस बार पहली बार महा गठबंधन लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है और उसकी बड़ी जीत भी होगी। भाजपा के नेताओं को जो लगता है लगने दीजिए। उन्हें जनता और काम से कोई मतलब नहीं है। इस तरह के मामलों में कूद-कूद कर काल्पनिक बयान देते रहते हैं।

    हम उनके बयान को क्यों जस्टिफाई करें। भाजपा तो यह देखकर बेचैन है कि राज्य में महा गठबंधन की सरकार मिलकर काम कर रही है। कैसे अपने हर एजेंडे को पूरा कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इंडी गठबंधन और महा गठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश को तेजस्वी ने दी बधाई

    पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इस पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इसके लिए उनको बधाई।

    बिहार में जदयू-राजद के बीच जल्द ही फूट होने के भाजपा के दावों पर उन्होंने कहा कि महा गठबंधन का वोट बैंक ही देख लीजिए, कितना ज्यादा है। इस बार पहली बार महा गठबंधन लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है और उसकी बड़ी जीत भी होगी। भाजपा के नेताओं को जो लगता है लगने दीजिए।

    उन्हें जनता और काम से कोई मतलब नहीं है। इस तरह के मामलों में कूद-कूद कर काल्पनिक बयान देते रहते हैं। हम उनके बयान को क्यों जस्टिफाई करें। भाजपा तो यह देखकर बेचैन है कि राज्य में महा गठबंधन की सरकार मिलकर काम कर रही है। कैसे अपने हर एजेंडे को पूरा कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इंडी गठबंधन और महा गठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins