Report by : News Desk
Published at :
दोनों हाथों से एक साथ लिखने वाली भारत की पहली बेटी बनी तेजस्वी त्यागी दोनों हाथों से एक साथ लिखने वाली भारत की पहली बेटी बनी तेजस्वी त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग भाषाओं में उल्टा लिखने वाली मेरठ की तेजस्वी त्यागी आजकल सुर्खियों में हैं। मेरठ के खासपुर गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा तेजस्वि अपने गांव और शहर का नाम दुनिया भर में रोशन कर रही है…. आइये देखते हैं संवाददाता नितिन कुमार की ये खास रिपोर्ट…

गया तेजस्वी को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया जा चुका है साथ ही पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी, मेरठ के डीएम, मेरठ की सांसद कांता क़दम सहित कई हस्तियों ने तेजस्वी को सम्मानित किया है भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्यागी तेजस्वी त्यागी के पिता है उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति के 2 दिमाग होते हैं लेकिन इनमें से केवल एक ही चलता है जबकि उनकी बेटी तेजस्वि त्यागी का बचपन से ही दोनों दिमाग चलते हैं इसीलिए एक साथ दोनों हाथों से अलग-अलग भाषाओं में लिख लेती हैं गत वर्ष शिक्षा परिषद के मुख्यालय मे तेजस्वि त्यागी को अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है तेजस्वी की माता डॉक्टर संगीता त्यागी बताती है कि उनकी बेटी बचपन से ही बेहद प्रतिभावान है दुनिया में ऐसी दूसरी बेटी सिर्फ चीन में है लेकिन भारत में तेजस्वी एकमात्र बेटी है उन्हें इस बात का गर्व है कि वह तेजस्वी की की मां है।

वाकई तेजस्वी की यह काबिलियत उन्हें आम बच्चियों से अलग बना रही है। अगर आपके संज्ञान में भी इस तरह की कोई प्रतिभा है जो किसी भी हुनर की वजह से समाज में अलग मुकाम हासिल कर रही है तो आप हमें सूचित कर सकते हैं। हम ई रेडियो इंडिया के जरिये उनके इस काबिलियत को पूर समाज में प्रमुखता से रखेंगे ताकि सकारात्मक संदेश से समाज में एक नया माहौल बन सके….

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›