Report by : editor
Published at :
Rape Crime Murder Balatkaar
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में एक मस्जिद के इमाम की शर्मनाक करतूत पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इमाम ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप का प्रयास किया।जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया और इलाके के लोगों ने शोर मचा देख इलाके के लोगों ने इमाम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मामला मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र के ईश्वर पुरी का है। जहां हापुड़ का एक इमाम महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि पहले जादू टोना किया। जिसके बाद महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया और इलाके के लोगों ने इमाम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दरअसल किठौर की रहने वाली एक महिला की शादी ईश्वर पुरी में हो गई। महिला का आरोप है कि पिछले कई साल से इमाम अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

वही महिला से दरिंदगी के मामले पर हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही, महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ थाना देहली गेट में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर महिला की तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›