E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

श्मशान घाट का लेंटर गिरा, पांच मरे, योगी बोले जल्दी रिपोर्ट बताओ
देश ई-रेडियो इंडिया TV

श्मशान घाट का लेंटर गिरा, 18 मरे, योगी बोले जल्दी रिपोर्ट बताओ

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां पर लेंटर गिरने की वजह से दर्जनों लोग मलबे में दब गए, इस घटना में दर्जनों के जान गवाने के भी सूचना है….बताया रहा है कि जमींदोज हुआ लेंटर निर्माणाधीन था जिसकी वजह से हादसा हुआ…..

हादसे में अब तक 18 के मरने की खबर है और मृतकों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा की गई है। 30 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब श्मशान घाट पर लोग अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे इस दौरान बारिश भी हो रही थी जैसे ही लोग श्मशान घाट की छत के नीचे आए थोड़ी देर में भरभरा कर छत गिर गई। राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान है। योगी ने डीएम और एसएसपी को प्रभावी ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश हैं।

हादसे में जितने भी लोग घायल हुए हैं उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद से मौके पर शासन और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद हैं।

advt amazone
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।