Report by : editor
Published at :
रणथंबौर में झील किनारे रणवीर व दीपिका की फोटो वायरल रणथंबौर में झील किनारे रणवीर व दीपिका की फोटो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। इंस्टाग्राम के जरिए बॉलीवुड एक्टिविटीज की जानकारी लगातार मिलती रहती है इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने राजस्थान के रणथंबोर में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ फोटो साझा किया है। उन्होंने लिखा है क्या रणथंबोर के जंगलों की मनमोहकता जग जाहिर है और यहां काफी अच्छा लग रहा है। 

अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ छुट्टियां मनाने गए रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है शायद वह शाम के वक्त खींची गई हो और ऐसी जगह की फोटो है जहां पर सुंदर सी झील दिखाई दे रही है और पक्षियों की उपस्थिति भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, व्यू। जहां रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने रणथंभौर की छुट्टी से खुद की तस्वीरें साझा करने से परहेज किया है, वहीं उन्होंने रिद्धिमा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरीज में वे दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा अपने परिवार के साथ रणथंभौर में छुट्टियां मना रही हैं, जहां नीतू सिंह कपूर, रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे से शादी कर ली है और दोनों अपने जीवन को खुशहाल तरीके से बिता रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों दीपिका पादुकोण वृक्ष मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्यालय में पूछताछ के लिए गई हुई थी जिसके बाद से उनका काफी मजाक उड़ाया जा रहा था। लेकिन नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण ने इस संबंध में किसी तरह की बातें किसी को नहीं बताई। उन्होंने मीडिया से भी किसी तरह की कोई चुप्पी नहीं तोड़ी।

रणथंबौर में झील किनारे रणवीर व दीपिका की फोटो वायरल
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›