• उत्तर प्रदेश
  • विद्युत पोल में डंफर ने मारी टक्कर, मकान पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त

    विद्युत पोल में डंफर ने मारी टक्कर, मकान पर लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त
    • ई-रेडियो इंडिया ब्यूरो, कंचौसी औरैया (उ०प्र०)

    कंचौसी में रविवार देर रात को डंफर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंबा टूट गया। डंफर की टक्कर से एक मकान के सामने पड़ी टीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने डंफर को पकड़ कर चौकी पर खड़ा कर लिया था। बाद में बिजली विभाग से समझौते के बाद उस डंफर को छोड़ दिया गया। रविवार को रात 1:30 बजे एक डंफर ने स्टेशन रोड पर हाई टेंसन लाइन के खंबे पर टक्कर मार दी।

    जिससे खंबा टूटकर एक मकान की तरफ झुक गया। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाबजूद स्टेशन रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। खंबे को तोड़ने के बाद डंफर एक मकान की टीन से टकराया। रात में गस्त कर रही पुलिस ने बिजली कटवाकर डंफर को पकड़ कर पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया था।

    उप केंद्र बिहारीपुर के विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुँचे और नुकसान की सूचना अधिकारियों को दी। लोगों ने कस्बे के भीतर हाई टेंशन लाइन को हटाकर केबिल के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बिजली विभाग और डंफर मालिक के बीच समझौता होने के कारण वाहन को छोड़ा गया है।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins