शिक्षा के मौलिक अधिकार छीन रही सरकार

WhatsApp Image 2026 09 05 at 6.45.26 PM

​सरकारी स्कूलों पर तालाबंदी का सपा ने किया विरोध

e radio india meerut

मेरठ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गाँव लोहड्डा स्थित प्राइमरी पाठशाला और ग्राम भवीं में बंद पड़े उच्च प्राइमरी पाठशाला के बाहर ‘पीडीए पाठशाला’ का आयोजन कर सरकार के फैसले का विरोध जताया गया।
​कार्यक्रम की अगुवाई समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान एवं सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली ने की। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 26,000 सरकारी प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों पर ताला लगाकर गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के बच्चों से शिक्षा का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है। ​पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि जहाँ वर्तमान सरकार ताला लगाकर शिक्षा के द्वार बंद कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी हर बच्चे तक कलम, किताब और उनका हक पहुँचाने का संकल्प निभा रही है। विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली ने कहा कि शिक्षक का सम्मान करना और समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही असली समाजवाद है। ​बंद विद्यालयों के विरोध में इस ‘पीडीए पाठशाला’ के जरिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संदेश दिया कि सपा जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर लड़ाई जारी रखेगी और इन स्कूलों को पुनः खुलवाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।