Report by : News Desk
Published at :
नजीराबाद फूड कोर्ट का उद्घाटन करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशु) तथा उपस्थित अतिथि। नजीराबाद फूड कोर्ट का उद्घाटन करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशु) तथा उपस्थित अतिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीराबाद में नजीराबाद फूड कोर्ट का भव्य शुभारंभ, धनंजय सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह ने किया उद्घाटन

शाहगंज। नगर के नजीराबाद स्थित अजीम डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने रविवार को नजीराबाद फूड कोर्ट (एनएफसी) का शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जौनपुर धनंजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जौनपुर एमएलसी बृजेश सिंह (प्रिंशु) ने फीता काटकर फूड कोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने नजीराबाद फूड कोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह फूड कोर्ट क्षेत्रवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजनों का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान न केवल युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देते हैं।

आयोजकों ने बताया कि नजीराबाद फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड व स्वादिष्ट व्यंजन उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे परिवारों व युवाओं को एक नया स्वाद और अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम के मेजबान कासिम खान, आतिफ खान एवं काशिफ खान ने सभी अतिथियों व नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›