Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
The Growing People ने स्थापना दिवस पर महिलाओं को दिए ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’ The Growing People ने स्थापना दिवस पर महिलाओं को दिए ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ , संवाददाता

The Growing People ने अपना स्थापना दिवस आरजी डिग्री कॉलेज (RG Degree Collage Meerut) के ऑडिटोरियम में मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का (State Minister Sanjeev Goel Sikka) मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपने स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करते हुए थे The Growing People की अध्यक्ष अदिति चंद्रा एवं प्रबंधक दिनेश चंद्रा ने केक काटकर बच्चों के साथ स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया।

मुख्य अतिथि संजीव गोयल सिक्का (State Minister Sanjeev Goel Sikka) ने द ग्रोइंग पीपल की मुहिम को सराहा, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अदिति चंद्रा के द्वारा किया गया कार्यक्रम लोगों में उत्साह संचारित करता है यही नहीं इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एक नई राह भी बनती है।

The Growing People ने स्थापना दिवस पर महिलाओं को दिए ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’
आरजी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ दीप शिखा शर्मा को सम्मानित करते राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का एवं द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्षा अदिती चंद्रा।

महिलाओं को किया मिला ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’

कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन महिलाओं को ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का (State Minister Sanjeev Goel Sikka) एवं द ग्रोइंग पीपल (The Growing People) संस्था की अध्यक्षा अदिति चंद्र ने इन महिलाओं को सम्मानित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि यह कार्यक्रम न केवल समाज को प्रेरित करेगा बल्कि जिन महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के बदले सम्मानित किया जा रहा है वह और बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।The Growing People ने स्थापना दिवस पर महिलाओं को दिए ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

आरजी डिग्री कॉलेज (RG Degree Collage Meerut) की प्रधानाचार्य डॉ दीप शिखा शर्मा, प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर, भाजपा की राष्ट्रीय सदस्य डॉ अंजू वारियर, मेरठ कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष बिना बाधवा, महिला थाना की प्रभारी मोनिका जिंदल, आरएसएस की महानगर कार्यवाहिका तुर्णा सिंह, डॉक्टर सिंह टेस्ट ट्यूब बेबी की निदेशक डॉ शशि सिंह, प्रसार भारती की वरिष्ठ पत्रकार संगीता श्रीवास्तव, महिला अग्र चेतना परिषद की अध्यक्ष डॉ साधना मित्तल, दैनिक जागरण की युवा पत्रकार निशि अग्रवाल एवं दाे अन्य महिलाएं।

सुनें कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का

जाने कौन है The Growing People की अध्यक्षा अदिती चंद्रा

द ग्रोइंग पीपल की अध्यक्ष आदित्य चंद्रा पिछले 5 वर्षों से मेरठ में सक्रिय रुप से समाज सेवा कर रही हैं। इनके पति दिनेश चंद्रा समाचार बंधु पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। आरएसएस से पुराना नाता रखने वाले दिनेश चंद्रा पत्रकारिता में आने के बाद न्यूट्रल हो गए थे लेकिन समाज की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने अपनी पत्नी अदिति चंद्र को आगे किया और द ग्रोइंग पीपल (The Growing People) नाम से संगठन बनाया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।The Growing People ने स्थापना दिवस पर महिलाओं को दिए ‘सिंबल ऑफ वूमेन इंपायरमेंट अवार्ड’

अदिति चंद्र लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लीकेज की समस्याओं का निदान करते हुए अक्सर दिख जाती हैं। कई बार तो उन्होंने मेरठ के शीर्ष अधिकारियों के घर के बाहर हो रही लीकेज को लेकर भी वीडियो बनाई थी जिससे उन अधिकारियों ने जल संरक्षण की मुहिम को धार देने में मदद का भरोसा जताया था। 5 वर्षों के अंतराल में द ग्रोइंग पीपल (The Growing People) ने मेरठ में तमाम संस्थाओं के बीच अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

कार्यक्रम का संचालन करते ई-रेडियो इंडिया के संपादक त्रिनाथ मिश्र।
कार्यक्रम का संचालन करते ई-रेडियो इंडिया के संपादक त्रिनाथ मिश्र।

हाल ही में बनाई गई ब्रांड एंबेसडर

अदिति चंद्र को उनके अच्छे कार्यों के बदले कैंट बोर्ड मेरठ (Cantt Board Meerut) एवं नगर निगम मेरठ (Nagar Nigam Meerut) ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया। पिछले 5 वर्षों से समाज में जमीनी लड़ाई लड़ रही अदिति चंद्र को इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने बधाइयां दी। उनका मानना है कि समाज में जल संरक्षण को राजनीतिक पार्टियों और प्रशासनिक अधिकारियों की लिस्ट में सर्वोपरि करवाना ही असली कामयाबी है।

https://youtu.be/F-6nH2cyOPs
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›