श्री गणेश उत्सव के चौथे दिन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई पूजन व आरती।

ee27f758 c54c 46e3 9f50 07f2e6d4a2f1
e radio india meerut

शारदा एन्क्लेव, शारदा रोड (पीएनबी वाली गली) में श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री गणेश उत्सव के चौथे दिन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन एवं आरती की गई। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आज का पूजन संजय माहेश्वरी, ममता माहेश्वरी एवं परिधि माहेश्वरी द्वारा सम्पन्न कराया गया। पंडित वासुदेव नौटियाल ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस अवसर पर अमरीश वर्मा, सुनील गुप्ता, सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रशान्त कौशिक, रविन्द्र गोयल, संजय माहेश्वरी, रोहित वर्मा, हिमांशु वर्मा, अर्नव अग्रवाल, केशव गुप्ता, निकुंज गुप्ता, कमलेश वर्मा, प्रभा गोयल, अंशु अग्रवाल, निधि गुप्ता, ममता माहेश्वरी, सीमा कौशिक, दिव्यांशी अग्रवाल, मेघा वर्मा, स्वाती वर्मा, शिखा माहेश्वरी, सम्पदा कौशिक, वत्सल कौशिक एवं परिधि माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाएं।