Report by : Pratima Shukla
Published at :
Operation Jhadu का पूरा सच यहां जानें Operation Jhadu का पूरा सच यहां जानें
विज्ञापन
विज्ञापन
  • राजनीतिक अनुभव न होने का भुगत रहे खामियाजा
  • आम आदमी पार्टी के लिए सर दर्द बना बेअदबी का मामला
  • क्या आप पार्टी का आ गया है मुश्किल समय

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक या दूसरे नेता अक्सर गिरफ्तार होते रहते हैं। गिरफ्तारी उनके लिए कोई नई बात नहीं है। अभी हाल ही में एक विधायक नरेश बालियान गैंगेस्टरों से संबंध रखने और रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में वे जमानत पर रिहा हुए तो फिर संगठित अपराध में शामिल होने के कानून मकोका के तहत गिरफ्तार हो गए। लेकिन ऐसी गिरफ्तारियों को आम आदमी पार्टी शहादत बता देती है। घूस लेने, रंगदारी वसूलने या दूसरे मामलों में शामिल होने पर आप के नेता कह देते हैं कि भाजपा की केंद्र सरकार उनको फंसा रही है। लेकिन पार्टी के एक विधायक नरेश यादव बेअदबी के मामले में दोषी ठहराए गए हैं और उनको दो साल की सजा हुई है। हालांकि उनको जमानत मिल गई है लेकिन यह केस आप को भारी पड़ेगा।

यह मामला मुस्लिम समाज से जुड़ा हुआ है। नरेश यादव पंजाब के मलेरकोटला में मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरानशरीफ की बेअदबी के मामले में दोषी ठहराए गए हैं। वहां कुछ समय पहले सड़कों पर कुरानशरीफ के फटे हुए पन्ने मिले थे। गौरतलब है कि सिख धर्म की बेअदबी के मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल अभी श्री अकाल तख्त की दी हुई सजा काट रहे हैं। उसी तरह इस्लाम में भी बेअदबी का मामला बहुत गंभीर माना जाता है। अभी तक आम आदमी पार्टी ने इसके दोषी विधायक पर कार्रवाई नहीं की है। अगर तालमेल नहीं होता है तो कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी और तब दिल्ली के मुसलमानों की नाराजगी आप को भुगतनी पड़ सकती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›