• मनोरंजन
  • अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीजर 24 जनवरी को आएगा

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर 24 जनवरी को आएगा

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ के दूसरे टीजर को लेकर अपडेट दिया है। शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘भोला’ का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में अजय देवगन ने हाथ में त्रिशूल पकड़ा हुआ है। उनके माथे पर भस्म लगा हुआ है और वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने इस पोस्ट के साथ बताया है कि उनकी फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीजर 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

    इस फिल्म का पहला टीजर 22 नवंबर को रिलीज किया गया था। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म ‘भोला’ का डायरेक्शन अजय देवगन कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। तब्बू भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनके कैरेक्टर का पोस्टर इस सप्ताह के शुरू में जारी किया गया था। भोला अजय देवगन और तब्बू की साथ में नौवीं फिल्म भी है। दोनों आखिरी बार दृश्यम 2 में नजर आये थे।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins