• सुल्तानपुर
  • Sultanpur News: तीन गांव के तीन घरों में चोरों ने 10 लाख की चोरी को दिया अंजाम

    10 Laakh ki Chori

    Sultanpur News: जिले के भदैंया कोतवाली देहात के अभियाकला, कुर्मियनवां और गोपालपुर गांव में घर के बाहर सो रहे लोगों का फायदा उठाकर चोरों ने तीन घरों में चोरी की। दीवार के सहारे घर में घुसकर बक्सा व आलमारी का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये व जेवरात चुरा ले गए।

    सुबह जानकारी होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात के अभियाकला निवासी सफाईकर्मी सुरेंद्र तिवारी के घर बुधवार की रात चोर दीवार के सहारे छत पर पहुंचे। छत से सीढी के जरिए आंगन में आए चोरों ने कमरे में रखे तीन लाख रुपये पार कर दिए।

    सुरेंद्र के घर से दो सौ मीटर दूर कुर्मियनवां निवासी रामयश यादव के घर में भी चोर दीवार से छत पर चढकर कमरों मे घुसे। दोनों के घरों से लगभग सात लाख की चोरी हुई है। गोपालपुर गांव में चोरों ने त्रिलोकी मौर्या के घर को निशाना बनाया। इनके घर से जेवरात व 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। देहात कोतवाल सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins