Report by : News Desk
Published at :
Meerut News: सफलतापूर्वक हुआ पूर्ण भोलों की सेवा का तीसरा दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: शिवभक्त भोलों के लिए जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाये जा रहे है जिसमें उन्हे तरह-तरह के खाने पीने की चीज़े उपल्ब्ध कराई जा रही है। बड़े ही प्रेम भाव से कांवड़ियों को खाना परोसा जा रहा है, जिसे बड़े ही स्वाद लेकर कांवड़िये ग्रहण कर रहे है। 

मंगलवार को युवा मित्र सेवा मंडल व दयाराम जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट, मेरठ के संयुक्त प्रयासों से भोलों की सेवा का तीसरा दिन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। जिसमें भोलों की खूब सेवा की गई। दयाराम जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेरठ के सदस्यों के साथ डॉक्टर की टीम शिवभक्त को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है। जिसमें संस्था खुद भोलों की अपने हाथों से सेवा करती है। रोज़ाना कैंप में हजारों शिवभक्त चिकित्सा सुविधा लेते है। 

शिविर में भाेलों के रूकने की की पूरी सुविधा की गई है। खाने पीने  भी पूरा ध्यान रखा गया है। नाश्ते में भोलों को ब्रेड पकौड़े, चाय, बटर ब्रेड व खाने में मुरादाबादी दाल, बटर नान, छोले पूरी,  सब्ज़ी रोटी, तरह तरह की सब्ज़ियां, अचार दिया जा रहा है। 

कैंप में सभी सुविधाएं सुबह 6 बजे से लगातार रहती है। संसथा के सदस्यों का कहना है कि शिवभक्तों की सेवा करना एक बहुत ही अच्छा कार्य है जिसे करने का मौका सिर्फ भाग्यशाली लोगों काे ही मिलता है। उन्होने कहा कि कांवड़ लेकर जाने से सभी परेशानियां दूर होती है और खुशहाली व सम‍‍ृद्धि मिलती है। 

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›