• मनोरंजन
  • आम्रपाली दूबे संग खेसारी लाल की ये हरकत हो रही वायरल

    amrapali dubey jpg

    भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आम्रपाली के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना सामने आया है, जिसमें वो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

    भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का गाना ‘पलंग सागवान के’ एक दफा फिर से चर्चा में आ गया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव ने जमकर रोमांस किया है। दोनों की केमिस्ट्री पर लोग जान छिड़क रहे हैं। यही वजह है कि अब तक इस गाने ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। खेसारी और आम्रपाली के गाने ‘पलंग सागवान के’ को यूट्यूब पर 158 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चिके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों ने खेसारी और आम्रपाली के इस सॉन्ग को भरपूर प्यार दिया है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins