E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

मुंह दबाकर कर दिया ये काम, आयसा ने बताई आपबीती
मनोरंजन

मुंह दबाकर कर दिया ये काम, आयसा ने बताई आपबीती

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही वक्त रह गया है। बचे हुए पांचों कंटेस्टेंट का सफर भी आज खत्म हो जाएगा और शो के इस सीजन को भी विनर मिल जाएगा। इसके ग्रैंड फिनाले में कुछ कंटेस्टेंट्स भी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसी बीच घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली आयशा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बचपन से जुड़ी एक दर्दनाक किस्सा सुनाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 9 साल की उम्र में हैरेसमेंट का शिकार हो गई थीं।

दरअसल, ‘बिग बॉस 17’ से बाहर आ चुकीं आयशा खान ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के इंटरव्यू में खुद से जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने इस दौरान बताया कि वो 9 साल की उम्र में मोलेस्टेशन का शिार हो गई थीं। उनके लिए ये मंजर काफी भयावह था। वायरल क्लिप में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘एक अंकल आए और उन्होंने मुझे आवाज दी। मैंने पूछा हां अंकल कहिए। उन्होंने मुझे अपने पास आने को कहा और मैं उनके पास गई। उनके हाथ में एक एड्रेस था। वो उसके बारे में पूछ रहे थे तो मैंने उन्हें बता दिया। फिर उन्होंने पूछा कि क्या मैं उन्हें वहां लेकर जा सकती हूं। तो मैंने हामी भर दी।’

आयशा आगे बताती हैं, ‘हम बिल्डिंग में गए। जहां मैं फर्स्ट फ्लोर पर उनको लेकर गई। फिर हम नीचे उतर ही रहे थे कि उन्होंने पीछे अचानक से सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को मेरे ऊपर फोर्स करना शुरू कर दिया। उस पल मैं समझ ही नहीं पा रही थी क्या हो रहा है। पर इतना समझ आ रहा था कि कुछ तो गलत हो रहा है। लेकिन क्या हो रहा है। वो समझ नहीं आ रहा था। एक 9 साल की लड़की को क्या ही समझ आएगा। मैं चिल्ला नहीं पाई। कुछ भी नहीं कर पाई। उनका हाथ मेरे मुंह पर था। वो मुझे रोक रहे थे। मैं पूरा टाइम ये बोल रही थी कि मेरी मम्मी वहां खड़ी है। प्लीज अंकल मुझे जाने दो। मेरी मम्मी वहां खड़ी है।’

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।