• धर्म
  • राशि के अनुसार बांधें राखी, बदल जायेगी भाई-बहन की किस्मत

    Rakhi

    भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक राखी का पर्व इस बार 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा, यह त्योहार हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन पर सावन का अंतिम सोमवार भी है और शनि की बहन भद्रा का साया भी बना रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भाई को राशि अनुसार राखी बांधेंगी तो इससे ना सिर्फ भाई-बहन के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी बल्कि ग्रहों का शुभ प्रभाव भी प्राप्त होगा, जिससे भाई-बहन के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। इस दिन बहन भाई की राशि के अनुसार इस रंग की राखी बांधे तो उस राखी का महत्व दो गुना हो जाता है तो आईये जानते है कि किस राशि वाले को कौन सी राखी बांधनी चाहिए?

    राशि के अनुसार बांधे राखी

    मेष- राशि वाले भाई को लाल रंग के राखी बांधना चाहिए, इससे मंगल ग्रह मजबूत होंगे।

    वृषभ- राशि वाले भाई को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए, इससे शुक्र ग्रह मजबूत होंगे।

    मिथुन- राशि वाले भाई को हरे रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे बुध ग्रह मजबूत होंगे।

    कर्क- राशि वाले भाई को सफेद रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे चंद्र ग्रह मजबूत होंगे।

    सिंह- राशि वाले भाई को पीला या लाल रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे सूर्य ग्रह मजबूत होंगे।

    कन्या- राशि वाले भाई को हरे रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे बुध ग्रह मजबूत होंगे।

    तुला- राशि वाले भाई को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए, चंद्र और शुक्र ग्रह मजबूत होंगे।

    वृश्चिक- राशि वाले भाई को लाल रंग के राखी बांधनी चाहिए, इससे मंगल ग्रह मजबूत होंगे।

    धनु- राशि वाले भाई को रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे गुरु ग्रह मजबूत होंगे।

    मकर- राशि वाले भाई को नीला रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे शनि ग्रह मजबूत होंगे।

    कुंभ- राशि वाले भाई को आसमानी रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे शनि ग्रह मजबूत होंगे।

    मीन- राशि वाले भाई को पीले रंग का राखी बांधनी चाहिए, इससे गुरु ग्रह मजबूत होंगे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins