Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
पड़ोसी को फंसाने के लिए दो बच्चों के सिरफिरे पिता ने दी अपहरण की सूचना, पांच घंटे जंगलों में खाक छानती रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक ने अपने दोनों बच्चों के अपहरण की झूठी पटकथा रच डाली। दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिस को हांथ पांव फूल गए और गंगानगर पुलिस रात भर मवाना रोड के जंगल की खाक छानती रही। दोनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया तो पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस झूठी सूचना देने वाले युवक की तलाश में हैं।
यह है मामला
इंस्पेक्टर किठौर ने मंगलवार देर रात गंगानगर पुलिस को सूचना दी कि उनके थाना क्षेत्र मिश्रीपुर ढिकेनी निवासी शिवम (12) व सत्यम (9) पुत्रगण प्रदीप कुमार का अपहरण हो गया है। उन दोनों की लोकेशन गंगानगर क्षेत्र के सिखेड़ा रोड स्थित कृष्णा कालोनी पर मिल रही है।
 गंगानगर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई। रात लगभग तीन बजे दोनाें बच्चे सिखेड़ा रोड पर कालोनी के गार्ड रूम में सोते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों बच्चों से जानकारी जुटाई तो पूरे मामले से पर्दा उठा। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता यानि प्रदीप कुमार का अपने पड़ोसी नितिन से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद नितिन से बदला लेने के लिए अपहरण का खेल किया। इसमें नितिन व उसके साथ चार-पांच लोगों के शामिल होने की सूचना पुलिस को दी गई।
इन्‍होंने बताया…
गंगानगर इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों की सकुशल बरामदगी हो गई। प्रदीप ने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी। प्रदीप का मोबाइल नंबर तभी से बंद आ रहा है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›