Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता- मनोजीत राव
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्दीराय/सुलतानपुर। सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई एवं सम्मान समारोह बड़ी ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी के साथ ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दखिनगांव में सेवानिवृत्त शिक्षिका सुमित्रा पांडे जिनका विद्यालय में विदाई समारोह धूमधाम से हुआ। विकासखंड बलदीराय के ग्राम दख्खिनगांव उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे बी ई ओ मनोजीत राव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष काशीराम, वीरेंद्र यादव, राम सुंदर तिवारी ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं हो सकता कहां की एक और जहां सेवानिवृत्त होकर सरकारी सेवा से मुक्ति मिलती है वही हम शिक्षकों को अपने अनुभव के साथ समाज को नई दशा एवं दिशा देने में सहयोग करना चाहिए। शिक्षक दिनेश, धर्मवीर, हरि शंकर पांडे, जय शंकर पाण्डेय एडवोकेट ने सुमित्रा पांडे को धार्मिक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›