Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
कहासुनी के बाद सेशन हवालात में बंदी भिड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी स्थित सेशन हवालात में मामूली कहासुनी के बाद बंदी भिड़ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस की लापरवाही के चलते स्वजन भी सेशन हवालात तक पहुंच गए थे, जिनको खदेड़ा गया।
कुछ बंदी जेल से कचहरी में तारीख पर आए थे। दोपहर को सभी सेशन हवालात में थे। तभी किसी बात पर कुछ बंदियों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते वह आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें अलग कर मामला शांत कराया। हंगामे की जानकारी मिलने पर अफसरों ने वहां अतिरिक्त फोर्स भेज दी। इसके बाद बंदियों को कारागार भेजा गया। इस दौरान पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। स्वजन भी सेशन हवालात तक पहुंच गए थे, जबकि वहां तक किसी को जाने की अनुमति नहीं है। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बंदियों में ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। पुलिस ने मामले शांत करा दिया था।

पानी का विवाद बताया जा रहा
बंदियों के हंगामे के पीछे पानी का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि सीओ देवेश सिंह का कहना है कि एक बंदी खुद को अलग रखने की बात कह रहा था, जिस पर नोकझोंक हो गई थी।

बंदियों को नशे का सामान बेचने की बात भी आ चुकी सामने
सेशन हवालात के आसपास सुरक्षा में चूक कई बार हो चुकी है। मंगलवार को भी स्वजन पहुंच गए थे, जबकि पेशी के दौरान सेशन हवालात के पास नशे का सामान बेचने वालों को पुलिस पहले भी पकड़े चुकी है। इसके अलावा कचहरी में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›