• धर्म
  • शनिदेव बदलेंगे चाल, कुछ होंगे बेहाल तो कुछ मालामाल

    Today Shanidev will change his course, some will be in trouble and some will be rich
    • पंडित मुकेश मिश्रा

    संसार को कर्म का पाठ पढ़ाने वाले दंडाधिकारी न्यायाधीश शनिदेव महाराज 29 मार्च शनिवार गुरुदेव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सबसे खास बात तो यह कि इस बार शनि देव नव संवत्सर से पूर्व चैत्र अमावस्या 29 मार्च शनिवार रात्रि 10:09 पर प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि देव एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं और फिर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सभी ग्यारह राशियों में प्रवेश करने के बाद शनि देव 30 वर्ष बाद गुरुदेव मीन राशि में गोचर करने आ रहे हैं। शनिदेव का महत्वपूर्ण गोचर रहेगा। इस राशि में पहुंचकर शनिदेव बड़े-बड़े बदलाव भी करेंगे। साथ ही सभी राशियों और देश दुनिया पर शनि देव का व्यापक प्रभाव भी होगा। कुछ राशियों को शनिदेव कर्म और मेहनत का पाठ भी पढ़ाएंगे यह शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही अद्भुत रहने वाला है।

    न्यायाधीश शनिदेव गोचर सबसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। शनिदेव खुद कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वही बात करें नवग्रहो की तो, नवग्रहो में शनिदेव को न्यायाधीश कहा जाता है। जो कर्म अनुसार फल देते हैं। किसी सुख में वृद्धि करते हैं तो किसी को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सबसे खास बात तो यह है कि शनि देव जब मीन राशि में जाएंगे।

    उपाय करें

    चांदी का पाया धारण करने से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। मकर राशि पर साढ़ेसाती भी समाप्त होगी। मेष राशि पर शनि साढ़ेसाती आरंभ होगा। वही, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण भी प्रारंभ हो जाएगा। मीन राशि पर दूसरा चरण चलेगा। सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैया भी प्रारंभ हो जाएगी।

    राशियों पर चार चरणों से आएंगे शनि देव

    ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव के चार पाया होते हैं। पाया का अर्थ पांव, चरण या पाद से होता है। चार पांव सोना, चांदी, तांबा और लोहा होते हैं। पांव स्थिति हिसाब से शुभ और अशुभ फल प्राप्त होता है। इस बार मेष सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि का लौह का पाया रहने वाला है। जिसे अच्छा नहीं माना जाता है।

    इन राशि में रह सकता है मानसिक तनाव

    जातकों को मानसिक तनाव रह सकता है। वृषभ, तुला और मीन राशि के लिए सोने का पाया रहने वाला है। इससे अच्छे और बुरे दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। मिथुन, कन्या और मकर राशि पर तांबे का पाया रहेगा। यह अच्छा और लाभ देने वाला माना गया है। इन राशियों के लिए शनि देव तरक्की, विदेश योग, नया घर आदि दिलवाते हैं। कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशियों पर शनि का चांदी का पाया होगा। चांदी का पाया बेहद ही शुभ फल प्रदान करता है।

    सुख -समृद्धि को करें उपाय

    शनिवार दिन सरसों तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान करना चाहिए। दान लेने वाला व्यक्ति न मिले तो तेल में चेहरा देखकर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें। प्रत्येक शनिवार को पीपल वृक्ष के नीचे तेल का दीया जलाकर शनिदेव से अपने दोषपूर्ण कार्यों के लिए क्षमा-याचना करनी चाहिए।हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    शनिवार में शनि पूजा करें और काले तिल और काले वस्त्र दान करें। गरीबों की सहायता करते रहें और झूठ बोलने से परहेज करें।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins