aaj ka rashifal 0 sixteen nine jpg

AAJ KA RASHIFAL 7 February || TODAY HOROSCOPE 7 February

0 minutes, 6 seconds Read

AAJ KA RASHIFAL 7 February TODAY HOROSCOPE 7 February : आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर होगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उनके साथ आप कहीं घूमने जाएंगे।

वृष: बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इससे मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। परिवार में सुख शांती बनी रहेगी।

AAJ KA RASHIFAL 7 February , TODAY HOROSCOPE 7 February : रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रूके काम पूरें होंगे। आप परिवार वालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। माता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क: आपका अपनी संतान के प्रति जो विश्वास है, वह अधिक मजबूत होगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी जरूरी कार्य के लिए धन अधिक खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। अपनी माता जी और पिता जी का विशेष ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद भी आज आपको प्राप्त होगा। आज आप जो भी परिश्रम करेंगे, उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त होगा।

सिंह: आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

कन्या: आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला: आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक: परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, जिससे आपका व्यय अधिक होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने माता पिता को देव दर्शन आदि के लिए लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। संतान को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु: आज आपके व आपके जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

मकर: आज आप व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए निकालेंगे। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी हो सकती है और इस चर्चा में आपका पक्ष विशेष रूप से मजबूत रहेगा। कहीं से पैसा आने की भी संभावना है।यह समय स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत रखने का है। कोई अशुभ समाचार आपको विचलित कर सकता है।

कुंभ: आज आप व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए निकालेंगे। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी हो सकती है और इस चर्चा में आपका पक्ष विशेष रूप से मजबूत रहेगा। कहीं से पैसा आने की भी संभावना है।आज कोई नया काम शुरू हो सकता है। साथ ही व्यवसायिक स्थल पर कुछ परिवर्तन करने की योजनाएं भी बनेगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। यदि आज आप कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्रों की गिनती भी बढ़ जाएगी। पत्नी पक्ष से आज आपको उत्तम सहयोग मिल सकता है। आपका रात्रि का समय आज परिवार के साथ खुशी के पलों में बीतेगा।

author

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com