Report by : Archana Singh
Published at : Updated at :
Udaan Sanstha ने कला का महाकुंभ आयोजित कर मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अर्चना सिंह, ई-रेडियो इंडिया @नई दिल्ली

Udaan Sanstha ने हिंदी दिवस से पहले ही एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हिंदी के प्रति लोगों को कैसे जागृत किया जाए इस पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न रसों से युक्त कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और हिंदी के प्रति कृतज्ञता जताते हुए हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने की अपील की।

हिंदी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है।
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है ।।

इसी उद्देश्य के साथ उड़ान (Udaan Sanstha) “कला का महाकुंभ” के मंच पर सभी ने अपनी मातृभाषा के प्रति अपनी भावों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल इंफलुएंसर ललित अरोरा ने किया। इस अवसर के दीप प्रज्वलन पर चित परिचित चेहरे, जैसे कि परम वीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव, कवि राजेश चेतन जी, डी आइ जी डॉ वी के शेखर, बी जे पी यूथ मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोचर, पूर्व मंत्री बिजेंद्र गोयल के साथ जाने माने व्यवसायी पवन कंसल, जगदीश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, पंकज सूरी, प्रकाश च्न्द्र जैन, हरीश सिंगला, सती राम यादव एवं ऊषा नागपाल जी उपस्थित रहे।

Udaan Sanstha ने कला का महाकुंभ आयोजित कर मनाया हिंदी दिवस

इस हिंदी के समारोह में भारतीय सभ्यता से ओत प्रोत कई भव्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जैसे विश्व विक्यात पंडित बिरजू महराज की शिष्या नंदिनी शर्मा ने कत्थक के माध्यम से गणेश वंदना कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। इसके बाद उड़ान (Udaan Sanstha) कला का महाकुंभ की ओर से हिंदी इतिहास और साहित्य पर एक चित्रकथा की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में “म्यूज़िक वाले” संस्था के विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद विश्व विख्यात कवि डॉ अर्जुन सिसोदिया, अनिल अग्रवंशी, महेश बेधड़क और बलजीत कौर ने उड़ान के संरक्षक कवि राजेश चेतन जी के संचालन में अद्भुत कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया।

Udaan Sanstha ने कला का महाकुंभ आयोजित कर मनाया हिंदी दिवस

इस समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हिंदी को विश्व के मंच में पहचान दिलाने के लिए पंडित विजय शंकर मिश्र, रिशिराज जी, याद राम शर्मा, तनु शर्मा जी, डॉ इला जायसवाल, आनंद गिरी जी, डॉ विनोद बब्बर, आलोक कुमार और अमित माहेश्वरी जी को उड़ान “कला का महाकुंभ” द्वारा हिंदी हैं हम 2022 सम्मान से सम्मानित किया गया।

Udaan Sanstha ने कला का महाकुंभ आयोजित कर मनाया हिंदी दिवस

इसके अलावा उड़ान (Udaan Sanstha) “कला का महाकुंभ” ट्रस्ट द्वारा संगीत के विद्यार्थियों को क्षात्रवृत्ति स्वरूप मुफ़्त हार्मोनीयम दिए गए। नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा संत कबीर, मीरा बाई, हरवंश राय बच्च्न और सुभद्रा कुमारी चौहान के रूप में काव्य पाठ करना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा और सभी द्वारा खूब सराहा गया। प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राकेश आर्या जी के प्रेरक टीम बिल्डिंग कार्यक्रम ने भी खूब सराहना बटोरी एवं इसी दौरान प्रश्नोत्तर के माध्यम से दर्शकों ने भी खूब ईनाम बटोरे।

उड़ान (Udaan Sanstha) के प्रधान श्री अंकित खट्टर ने ख़ास ज़ोर इस बात पर दिया कि विश्व में हिंदी के उत्थान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर रूप से किए जाने की आवश्यकता है एवं सभी हिंदी भाषियों को अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही विनय राठौर , गिरीश गुप्ता, अरुण जैन, विकास खन्ना, हिमांशु मोहता, नरेश अरोरा, के. एम. शर्मा एवं प्रदीप द्विवेदी ने कार्यकारी समिति को इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।


पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
Udaan Sanstha ने कला का महाकुंभ आयोजित कर मनाया हिंदी दिवस

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›