• मेरठ
  • विशेष
  • सेहत के लिये दौड़े विश्वविद्यालय के छात्र

    WhatsApp Image 2025 06 01 at 15.41.27 138bb53b

    संवाददाता, मेरठ। योग विज्ञान विभाग और साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के अंतर्गत माननीय राज्यपाल महोदया के दिशा निर्देशानुसार दिए गए कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 1 जून 2025 को प्रातः 6:00 बजे विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से क्रीड़ा परिसर से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नवयुवकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं योग के महत्व को समझाना था।

    कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद् की अध्यक्षा प्रोफेसर नीलू जैन, समन्वयक प्रोफेसर के के शर्मा, उपाध्यक्ष एवं योग विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ नवज्योति सिद्धू, मि. अमरपाल, डॉ कमल शर्मा, अंजू मलिक, ईशा पटेल, साक्षी मावी का सहयोग रहा। मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रोफेसर मृदुल गुप्ता एवं चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर वीरपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins