Report by : Neha Singh
Published at :
हॉस्टल में खाना ठीक नहीं मिलने पर आईटीआई निरंजनपुर में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून। आईटीआई निरंजनपुर की हॉस्टल मेस में गंदगी और खाना ठीक नहीं मिलने की शिकायत पर छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने आईटीआई परिसर में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना भी दिया। छात्रों का आरोप है कि साल भर के 25 हजार रुपये हॉस्टल फीस लेकर उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया जाता।

इसके अलावा पीने के पानी और टॉयलेट में गंदगी की शिकायत छात्रों को थी। बुधवार को भाजयुमो नेता सत्यम अरोड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने आईटीआई में प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रिंसिपल के ना मिलने पर उनके वार्ता की बात सत्यम ने कही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›