Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना। दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। बिना दहेज वापस आने पर तलाक देने की धमकी उसे दी गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नई बस्ती निवासी शाजिया ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व बुढ़ाना में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसके पति और अन्य ससुरालवालों ने कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

बाद में उन्होंने उसे अधमरी हालत में घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›