Report by : News Desk
Published at :
मेरठ ट्रॉमा सेंटर में गायों की बदहाली पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर राज शर्मा ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ ट्रॉमा सेंटर में गायों की बदहाली पर हंगामा

मेरठ के सरकारी ट्रॉमा सेंटर से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां बीमार गायों की हालत को लेकर हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी अंकुर राज शर्मा ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकुर शर्मा का दावा है कि ट्रॉमा सेंटर में बीमार गायों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी और कुछ गायें तड़पती हालत में मिलीं।

मौके पर पहुंचे अंकुर राज शर्मा ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कैमरे पर इलाज व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि अगर डॉक्टर बेजुबान पशुओं का इलाज नहीं कर सकते, तो उन्हें जिम्मेदारी नहीं निभानी चाहिए।

अंकुर शर्मा का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त सरकारी संसाधन और डॉक्टर मौजूद होने के बावजूद गायों की हालत खराब थी। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीमार गायों की मदद और इलाज शुरू किया।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। हालांकि, इन आरोपों पर ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों या अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। अब सवाल है कि गायों के इलाज और देखभाल की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›