भंडारे में जेब काटने के आरोप में दो पकड़े

screenshot 2026 09 18 152038
e radio india meerut
  • लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • भीड़ ने पिटाई की, पुलिस ने हिरासत में लिया

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को भंडारे के दौरान दो युवकों को कथित तौर पर जेब काटने के आरोप में पकड़ लिया गया। लोगों का आरोप है कि दोनों ने भीड़ का फायदा उठाकर रुपये और मोबाइल चोरी किए। युवकों के पकड़े जाने के बाद भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मरीज देखने आए थे लोग

बताया गया कि अलीगढ़ से कुछ लोग मेडिकल थाना क्षेत्र में एक मरीज को देखने आए थे। मरीज से मिलने के बाद वे गढ़ रोड स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने चल रहे भंडारे में भोजन करने के लिए रुक गए। भंडारे में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

जेब से रुपये और मोबाइल निकालने का आरोप

आरोप है कि इसी दौरान रिहान और फैजान भीड़ में पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि दोनों ने भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की। जेलचुंगी निवासी राजू की जेब से 450 रुपये और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया। वहीं, गांधीनगर निवासी पवन की जेब से 400 रुपये निकालने की बात सामने आई। एक अन्य व्यक्ति से करीब 1500 रुपये चोरी होने का भी आरोप है।

लोगों ने दोनों को पकड़ लिया

चोरी का पता चलने के बाद भंडारे में मौजूद लोगों ने दोनों युवकों पर नजर रखी और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान रिहान निवासी कांशीराम कॉलोनी, लोहियानगर और फैजान पुत्र करम हुसैन निवासी लोहियानगर के रूप में बताई गई है।

शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई