• राजनीति
  • महिलाओं के मतदान के लिए क्या बोली वानथी श्रीनिवासन

    fnui9tcaqaayzpg 1675088763 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में महिला मतदाता पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता के समर्थन को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी प्रयास किए जाएंगे।

    उन्होने कहा कि महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर कर्नाटक में हर महिला को वोटर तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की। जिसके जरिए बूथ स्तर तक की महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया और काम की जिम्मेदारी बांटी गई। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं की मीटिंग आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और गुजरात में एक बड़ा बदलाव किया गया है। महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास दिखाया है, वह पूरे देश के सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जगह महिलाओं को वो अहमियत दी है कि जिन जगहों पर पहले बहुत कम महिलाएं दिखती थी वहां पर अब महिलाओं की संख्या अधिक मात्रा में दिखाई देती है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins