
Vande Bharat Train All Route | Best Results on 1 Click
Vande Bharat Train All Route: कितने रूट पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस? | सबसे पहले किस शहर को मिली वंदे भारत? | किस-किस शहर में चलती है वंदे भारत ट्रेन? इस आर्टिकल में जाने वंदे भारत ट्रेन के सभी रूट व गाड़ी संख्या…
Vande Bharat Train All Route: 2023 में 7 जुलाई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की तो वो 25 वां रूट था जिस पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी. इसी दिन जोधपुर-अहमदाबाद रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई थी। 25 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने में सिर्फ 4 साल का वक्त लगा है. यानी औसतन हर दो महीने में एक नये रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है. उत्तर प्रदेश का वाराणसी भारत का वो शहर है जिसे वंदे भारत ट्रेन का तोहफ़ा सबसे पहले मिला था.
Vande Bharat Train All Route इस प्रकार से है-
- वाराणसी – नई दिल्ली (22435)
नई दिल्ली – वाराणसी (22436)
18 फरवरी, 2019 को, पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया गया, और इसका पहला मार्ग राजधानी दिल्ली को पवित्र शहर वाराणसी से जोड़ता है. ये ट्रेन प्रयागराज और कानपुर में रुकती है। ये ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलने वाली है।
- नई दिल्ली-एसएमवीडी कटरा (22439)
एसएमवीडी कटरा-नई दिल्ली (22440)
वंदे भारत का दूसरा रूट था दिल्ली से कटरा. जम्मू-कश्मीर तक चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अक्टूबर, 2019 को गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इसने 5 अक्टूबर, 2019 को अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में रुकते हुए व्यावसायिक रूप से चलना शुरू किया।
- मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर सीएपी (20901)
गांधीनगर सीएपी-मुंबई सेंट्रल (20902)
30 सितंबर, 2022 को तीसरी ट्रेन शुरू की गई जिसने गांधीनगर (गुजरात) से मुंबई (महाराष्ट्र) तक का रास्ता छह घंटे से कम समय में तय किया। ये ट्रेन तेज़, शांत और सुगम मानी जाती है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का टू पॉइंट ओ वर्जन है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली ये ट्रेन रविवार को नहीं चलती.
- नई दिल्ली-अंब अंदौरा (22447)
अंब अंदौरा – नई दिल्ली (22448)
13 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रूट को कवर करते हुए चौथी ट्रेन शुरू की गई। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है।
- चेन्नई-मैसूरु (20608)
मैसूरु-चेन्नई (20607)
पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस 10 नवंबर, 2022 को लॉन्च की गई थी। ये हाई-स्पीड ट्रेनों वाली पांचवीं ट्रेन थी। काटपाडी और केआरएस बेंगलुरु में इसके दो स्टॉप हैं। ये ट्रेन चार सौ उनासी किलोमीटर की दूरी तय करती है. सप्ताह में छह दिन चलती है और बुधवार को नहीं चलती।
- बिलासपुर जंक्शन-नागपुर जंक्शन (20825)
नागपुर जंक्शन-बिलासपुर जंक्शन (20826)
11 दिसंबर, 2022 को छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। ये छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से महाराष्ट्र के नागपुर तक चलती है और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ये रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में रुकती है।
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (22301)
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन-हावड़ा (22302)
सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस 2022 में ही 30 दिसंबर को लॉन्च की गई थी और इसे अपनी यात्रा पूरी करने में सात घंटे 30 मिनट का समय लगता है। सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।
- सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम (20834)
विशाखापत्तनम – सिकंदराबाद (20833)
आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस है। इसका ठहराव आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा स्टेशनों पर और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर है। इस ट्रेन को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में 8 घंटे और 30 मिनट लगते हैं।
- मुंबई-साईनगर शिरडी (22223)
साईनगर शिरडी-मुंबई (22224)
नौंवी वंदे भारत ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल यानी सीएसटी और साईंनगर शिरडी के बीच चलती है। ये दूरी पूरी करने में इस ट्रेन को 5 घंटे 20 मिनट का वक्त लगता है. ये सप्ताह में 6 दिन चलती है, लेकिन मंगलवार को नहीं चलती।
- मुंबई – सोलापुर (22225)
सोलापुर – मुंबई (22226)
दसवीं वंदे भारत मुंबई के सीएसटी से प्रस्थान कर सोलापुर पहुंचती है। इस दूरी को ये 6 घंटे 35 मिनट में तय करती है। ये सप्ताह में छह दिन चलती है, लेकिन बुधवार को नहीं।

- भोपाल-दिल्ली (20171)
दिल्ली-भोपाल (20172)
11वीं वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन भोपाल और हज़रत निज़ामुद्दीन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच शुरू की गई. ये सप्ताह में छह दिन चलती है, लेकिन शनिवार को नहीं।
ये ट्रेन 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी सिर्फ 7 घंटे और 45 मिनट में तय करती है।
- सिकंदराबाद-तिरुपति (20701)
तिरुपति-सिकंदराबाद(20702)
12 वीं वंदे भारत ट्रेन चार पड़ावों पर रुकती है- नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर।
661 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 30 मिनट में तय करती है और मंगलवार को छोड़कर, हर दिन चलती है।
- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोयंबटूर (20643)
कोयंबटूर – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (20644)
ये वंदे भारत ट्रेन कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सेलम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर रुकती है।
- दिल्ली कैंट-अजमेर (20977)
अजमेर-दिल्ली कैंट (20978)
ये वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसका रखरखाव उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाता है। - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड (20634)
कासरगोड-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (20633)
भारत की पंद्रहवीं वंदे भारत ट्रेन 501 किलोमीटर की दूरी लगभग 7 घंटे में तय करती है। इस रूट पर 14 स्टेशनों पर स्टॉपेज है।
- पुरी-हावड़ा वंदे भारत (22896)
हावड़ा-पुरी वंदे भारत (22895)
देश की सोलहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के पुरी से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक 502 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करती है। ये ट्रेन गुरुवार को छोड़कर, हर दिन चलती है।
- आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून (22457)
देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल (22458)
दिल्ली के आनंद विहार और उत्तराखंड के देहरादून के बीच चलने वाली देश की 17वीं वंदे भारत ट्रेन 302 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है।
- न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी (22227)
गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी (22228)
देश की 18वीं वंदे भारत पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से असम के गुवाहाटी तक चलती है। ये सप्ताह में छह दिन चलती है और छह घंटे में 410 किमी की दूरी तय करती है। इसमें 16 कोच हैं।
- बेंगलुरु-धारवाड़ (20661)
धारवाड़-बेंगलुरु (20662)
19वीं वंदे भारत चलती है कर्नाटक के बेंगलुरू और धारवाड़ के बीच. इस ट्रेन से दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा का समय लगभग 60 मिनट कम हो जाता है।
बीच में 3 स्टेशन पड़ते हैं।
- पटना-रांची (22349)
रांची-पटना (22350)
ये वंदे भारत ट्रेन बिहार के पटना और झारखंड के रांची के बीच 5 स्टेशनों को कवर करती है।
- इंदौर – भोपाल (20991)
भोपाल – इंदौर (20992)
21वीं वंदे भारत ट्रेन चलती है मध्यप्रदेश के दो शहरों इंदौर और भोपाल के बीच. इसमें 8 कोच हैं और ये सप्ताह में 6 दिन चलती है.

- भोपाल-जबलपुर (20173)
जबलपुर-भोपाल (20174)
देश की 22 वीं वंदे भारत ट्रेन चलती है मध्यप्रदेश के भोपाल और जबलपुर के बीच.
- मुंबई-गोवा (22229)
गोवा-मुंबई (22230)
23वें नंबर पर देश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा से महाराष्ट्र के मुम्बई के बीच चलती है.
- अहमदाबाद-जोधपुर (12462)
जोधपुर-अहमदाबाद (12461)
देश की 24 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई थी गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान के जोधपुर के बीच।
- गोरखपुर-लखनऊ (22549)
लखनऊ-गोरखपुर (22550)
और देश की 25 वीं वंदे भारत की शुरुआत की गई थी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ के बीच.
Vande Bharat Train All Route की जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं और अगर आपको लगता है कि इस आर्टिकल में कुछ अपडेट रह गए हैं तो कृपया हमें 9458002343 पर सूचित करें।


Read Latest News Here
- ये हैं भाजपा की जीत के चार ‘M’ फैक्टर
- दिल्ली में भाजपा सरकार, केजरीवाल हुये बेहाल
- Mandavi Sewa Samiti Meerut ने लगाया स्वास्थ्य चेकअप कैंप
- Village Mirpur Pratappur में पैत्रिक संपत्ति पर कब्जा
- संत रामपाल जी महाराज के बोधि दिवस पर भंडारा