Report by : News Desk
Published at : Updated at :
डिबेट कम्पटीशन में करें प्रतिभाग बनें ‘माडर्न यूथ आइकन’
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

अगर आप पत्रकारिता के विद्यार्थी हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं और पत्रकारिता में रुचि रखते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। ‘ई-रेडियो इंडिया’ और ‘अमात्य आईएएस अकादमी’ संयुक्त रूप से एक डिबेट कंपटीशन का आयोजन करने जा रहा हैं जिस का विषय है ‘प्रिंट मीडिया बनाम डिजिटल मीडिया’।

यह डिबेट कंपटीशन समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया के बीच की खाई को पाटने के लिए तैयार किया गया यह डिबेट कंपटीशन वर्तमान पीढ़ी के लिए एक संदेश देने का काम करेगा।

पत्रकारिता कर रहे छात्र या फिर पत्रकारिता में नौकरी-पेशा युवाओं से इस डिबेट कंपटीशन में रजिस्ट्रेशन करने की उम्मीद की जा रही है। इस कंपटीशन में सिविल सर्विसेज व अन्य वन-डे एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को भी निश्चित तौर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में अमात्य आईएएस एकेडमी के निदेशक राजेश भारती जी, पूर्व आईएएस Dr RK Bhatnagar जी, Subharti University ke Mass Comm Dept के प्रमुख Dr Subhash Chandra Thaleri रहेंगे।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के तौर पर आईआईएमटी कॉलेज के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार Dr. Ravindra Rana जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक श्रीकांत अस्थाना जी एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख डॉ प्रशांत कुमार रहेंगे। प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र एवं व्यक्ति नीचे दिए गए फॉर्म को फिल करके सबमिट करें-

————————————————————————————————————–

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›