Report by : Nisha Pal
Published at : Updated at :
आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिग्गज अभिनेता इरफान खान
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

29 अप्रैल, 2020 को कैंसर से जंग हार चुके बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही अब इस दुनिया मे नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह अभी भी जिंदा हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होने लोगों के दिलो में वो जगह बनाई है कि आज भी लोग उन्हे याद करते है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित भी रहते थे। 

लेकिन हाल ही में एक उनके फैंस के लिए अभिनेता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इरफान को मिस करने वाले उनके फैंस अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। उनकी आखिरी फिल्म, ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन’ 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इरफान खान की फिल्म जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिससे उनके प्रशंसकों को उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को 19 अप्रैल को रिलीज करेंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›