Report by : News Desk
Published at :
Meerut News Samachar Meerut News Samachar
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन का रहने वाला एक पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी से अपने मायके वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की। 

पीड़ित छोटू ने बताया कि वह सदर बाजार में कपड़ों की दुकान पर काम करता है। सोमवार रात को जब वह काम खत्म करके घर खर्च के 10 हजार रुपये एडवांस लेकर अपने घर जा रहा था तब रास्ते में घर जाते समय रात करीब 10:30 बजे उसके ससुर फरान, साला फरजान अन्य चार लोगों के साथ वहां पहुंचे और उसके साथ बिना वजह उलझने लगे। 

इस दौरान उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने जब अपने बचाव में भागने की कोशिश की तो किसी ने उसके सर पर डंडा मार कर उसे नीचे गिरा दिया और डंडों से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़ित ने बताया कि उन लोगों का कहना था कि उसकी पत्नी अलीशा जैसा बोलती है उसे वैसा ही करना है। छोटू का कहना है कि उसकी पत्नी अलीशा आये दिन उसके साथ लड़ती झगड़ती रहती है, यहां तक कि उसने उसे झूठे केस में फँसवाने की धमकी भी दी है। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›