Report by : News Desk
Published at :
Meerut News: हमलावरों के खिलाफ कार्यावाही की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचा एसएसपी कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र के जूड़ वाला मोहल्ले का रहने वाला शौरव कुमार एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां पहुंचकर उसने बताया कि शुक्रवार को पौने दस बजे के करीब उसे एक मोबाईल नंबर से फोन आया और उससे कुछ काम की बात कहकर उसे घर के बाहर आने के लिए कहा। 

जब वह घर से बाहर गया तो अंकित, अनुराग, धीरे, रामनिवास, बालेश्वर व अन्य लोगों ने उसको गाली देनी शुरू कर दी और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसके सिर में लोहे के पंच व धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी आंखों पर गंभीर चोटें आई। 

शोर शराबा सुनकर पीड़ित शौरव के माता पिता बाहर आये तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और शौरव की मां के कपड़े भी फाड़ दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को  मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन कोई कायर्वाही नही हुई। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्यवाही किये जाने की मांग की।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›