Report by : News Desk
Published at :
बुनकरों की समस्या को लेकर लखनऊ पहुंचे विनीत शारदा बुनकरों की समस्या को लेकर लखनऊ पहुंचे विनीत शारदा
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, ई-रेडियो इंडिया

भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा मेरठ के हैण्डलूम / पावरलूम के उद्यमी/ व्यपारियों के साथ तीन दिन लखनऊ में प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खादी एवं ग्राम उधोग एवं हथ करघा एवं रेसम उधोग एवं MSME कैबनेट मन्त्री राकेश सचान एवं मुख्य सचिब नवनीत सहगल से मिले।

विनीत शारदा ने प्रदेश के बुनकरों की बिजली पर सब्सिडी को लेकर पुरज़ोर पैरवी की। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री व खादी ग्राम उद्योग मन्त्री राकेश सचान ने विनीत शारदा को भरोसा एवं विश्वास दिलाया कि बुनकरों की समस्या के हल के लिये योगी सरकार गम्भीर है बहुत जल्दी हल निकाल लिया जायेगा।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि, प्रदेश कि योगी सरकार पर पूरा विश्वास है व्यापारी हित में सरकार फ़ैसला लेगी। लखनऊ जाने वालों में अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा, महामन्त्री पंकज जैन, मंत्री पंकज गोयल, शरद जैन आदि रहे।

बजट को बताया सुपरहिट

भाजपा नेता विनीत शारदा ने प्रदेश सरकार के पहले बजट की सराहना करते हुये कहां कि, युवाओं को रोजगार एवं महिलायों को सुरक्षा छोटे व्यापारी, लघु उधमी को समर्पित उत्तर प्रदेश का 6,15,518.97 करोड़ रूपए का योगी आदित्यनाथ सरकार का ‘ग्रोथ बजट’ प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास के पहिये की गति को और तीव्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›